नवादा डेस्क
नवादा शहर के कोने कोने में जल जमाव से निपटने के लिए जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा ने शहर के हर जगह से गुजरने वाले बड़े नाले का निरीक्षण किया। एवं सहायक अभियंता नगर परिषद को आवश्यक निर्देश दिया गया । उन्होंने नवादा जिले में शहर में जाम की स्थिति से भी अवगत कराया गया।
एवं थाना मुफ्फसिल से कादिरगंज बाईपास का भी मुआयना किया गया ताकि जिला वासियों को जाम से मुक्ति जल्द से जल्द मिल सके।और वे गूगल मैप के माध्यम से शहर में बने नाले का निरीक्षण किया | एवं जलजमाव स्थिति से भी अवगत हुए इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी अनूप कुमार एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी गुप्तेश्वर कुमार उपस्थित रहे।





















































































































