नवादा के बकसोती में अपराधियों ने एक पोकलोन समेत दो वाहनो में लगा दी आग, 16 मजदूरों के साथ मारपीट

0
725

नवादा टुडे डेस्क

नवादा जिले के नक्सल प्रभावित गोविंदपुर थाना के बकसोती बाजार के समीप रविवार की रात्रि में अपराधियों ने हमला कर निर्माण एजेंसी के वाहनों को जला दिया। मजदूरों के साथ मारपीट किया गया है। इसमें 16 मजदूर घायल हो गए हैं।

पुलिस अधीक्षक हरि प्रसाथ एस ने बताया कि बकसोती के समीप एक पुल निर्माण का काम चल रहा था। रविवार की रात्रि अपराधियों ने हमला कर पोकलेन मशीन और पिकअप वाहन में आग लगा दिया। मजदूरों के साथ मारपीट किया। उसका मोबाइल और पैसा छिन लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर यह मामला आपराधियों की करतूत है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही इसका पता कर लिया जाएगा।    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here