लोजपा में सदस्यता अभियान का सांसद ने किया शुभारम्भ

0
682

नवादा टुडे डेस्क

वारिसलीगंज सांसद सह युवा लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंदन कुमार ने शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी डाक बंगला के समीप एक नवनिर्मित मार्केट स्थित लोजपा के प्रखंड कार्यालय के साथ ही सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। सांसद का काफिला करीब शाम पांच बजे के करीब कार्यालय पहुंचा। जहा।

उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपने युवा नेता सह नवादा सांसद को पुष्प गुच्छ एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया। सदस्यता अभियान को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि प्रखंड से लेकर सुदूर गांव देहातो तक पहुंचकर पार्टी की नीतियों को आमलोगों खासकर युवाओ पहुंचाकर पार्टी का सदस्य बनाएं।

उन्होंने कहा कि इसबार पूरे बिहार में कम से कम 50 लाख युवाओ को पार्टी का सदस्य बनाना सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान चीनी मिल के कर्मचारियों व मजदूरों की ओर से दैनिक मजदूर मो इम्तेयाज अंसारी के द्वारा बकाया वेतन संबंधित दिया गया। आवेदन मिलने के बाद सांसद ने तत्काल जिलाधिकारी से बातचीत कर मजदूरों को 15 दिनों बाद भुगतान की प्रक्रिया शुरू करवाने का आश्वासन किया।

दौरान पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सियाराम सिंह ने सांसद से कहा कि किसी भी पार्टी का कार्यकर्ता शरीर मे रीढ़ की तरह होता है। मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश, जिला उपाध्यक्ष कुणाल कौशल, नगरध्यक्ष रामानुज उर्फ नमनम सिंह, प्रखंड अध्यक्ष राजाराम सिंह, पूर्व मुखिया रामरतन सिंह, चंद्रमौली शर्मा समेत दर्जनों लोजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here