परेड का नेतृत्व कर बिहार की शिखा सुरभि ने रचा इतिहास

0
1576

बेटियों को कुछ कर गुजरने की आजादी मिले तो परिंदे की तरह वे पूरा आसमान नाप सकती हैं। बिहार की बेटी शिखा सुरभि उन्हीं बेटियों में हैं, जिसने इस बार गणतंत्र दिवस परेड में सैन्य बलों का नेतृत्व कर अपने राज्य और बक्सर का नाम रोशन किया है। बक्सर के सिमरी प्रखंड अंतर्गत छोटका राजपुर गांव निवासी शैलेंद्र सिंह की बेटी कैप्टन शिखा भारतीय सेना की महिला टुकड़ी डेयर डेविल्स की ओर से चलती बाइक पर खड़े होकर तिरंगे को सलामी देने वाली पहली महिला बन गई। कल जब पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा था तब विभिन्न टीवी चैनलों से लेकर सोशल मीडिया पर शिखा ट्रेंड कर रही थी।

भारतीय सेना सिग्नल कोर डिवीजन में कार्यरत कैप्टन शिखा अभी पंजाब के भटिंडा में पोस्टेड हैं। सिग्नल कोर का अंग डेयर-डेविल्स ग्रुप की महिला टुकड़ी को पहली बार राष्ट्रीय परेड में करतब दिखाते हुए शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ है। कैप्टन शिखा की इस उपलब्धि को लेकर पूरा बक्सर व उनका गांव गौरवान्वित है। सभी बेसब्री से गणतंत्र दिवस परेड का इंतजार कर रहे हैं। कैप्टन शिखा के पिता शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वह बचपन से ही साहसी थी और खेलकूद में काफी रूचि लेती थी।

सेना अधिकारी के पद पर रहते हुए शिखा ने महिला बॉक्सिंग में ऑल इंडिया प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने मार्शल आर्ट, कराटे, बॉक्सिग, पर्वतारोहण और बाइक राइडिंग में भी अपनी पहचान बनाई। सेना की ओर से यह दो बार पर्वतारोहण और एडवेंचर स्पोर्ट का प्रशिक्षण प्राप्त कर भूटान तक मोटरसाइकिल से यात्रा कर चुकी है। शिखा का परिवार डुमरांव स्थित प्रोफेसर कॉलोनी में कई वर्षों से रह रहा है। कैप्टन बिटिया डुमरांव स्थित अपने आवास पर जब भी कभी आती हैं तो आसपास की लड़कियों को सैन्य बलों में जाने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।

Image result for बिहार की बेटी शिखा सॠरभि

कैप्टन शिखा के पिता शैलेंद्र ने बताया कि उनकी बेटी ने जयपुर इंजीनियरिंग एण्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में बीटेक किया और उसमें अच्छे नंबर के आधार पर यूनिवर्सिटी इंट्री स्कीम के तहत आर्मी के कठिन एसएसबी साक्षात्कार के लिए चुनी गईं। एसएसबी साक्षात्कार में सफल होने के बाद 2013 में वह आर्मी ऑफिसर बनीं और कुछ ही दिनों बाद अपनी क्षमता से सिग्नल कोर के डेयर-डेविल्स टीम का हिस्सा बन गई। आर्मी में आने के बाद 2014 में भी वह गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बन चुकी हैं। तीन भाई बहनों में कैप्टन शिखा सबसे बड़ी हैं। छोटा भाई एमबीए करने के बाद मुंबई में फैशन के क्षेत्र में अपना कॅरियर बना रहा है और एक छोटी बहन हजारीबाग से प्लस टू कर रही है।

Input : Live Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here