आज 200 जगहों पर लगाया गया डाक विभाग का कैम्प

0
1057

नवादा टुडे डेस्क

आज 200 जगहों पर डाक विभाग का कैम्प लगाया गया।जहां हजारों लोक एक सेवाओं का लाभ उठाएगें। इन कैंपों के माध्यम से डाक विभाग एक दिन में जिल के कम से कम 20 हजार लागों को डाक से जाड़ने का लक्ष्य रखा गया है। डाक अधीक्षक ने बताया कि डाक और बैंकिंग सेवाओं को और प्रभावी बनाने के लिए नवादा डाक विभाग 23 जनवरी को 200 जगहो पर कैम्प लगाएगा। इल कैम्पों में इडिंया पोस्ट पेमेंट बैंक, सुकन्या समृद्धि योजना, आधार कार्ड सुधार, पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस, रूलर पोस्टल लाइफ इश्योरेंस एवं सेविंग बैंक का खाता खोला जाऐगा।

सबसे बड़ा कैंप नवादा शहर के संसार नगर में लगाया जाएगा जहां मेगा कैंप कर हजारों लोगों को सुविधा दी जाएगी। पार नवादा डाकघर के पोस्टमास्टर जितेन्द्र कुमार ने बताया की अंसार नगर में मेगा कैम्प का अयोजन किया जाएगा। अंसार नगर मस्जिद के ठीक सामने आयोजित होले वाले इस मेले में सुबह 7 बजे से सभी काउंटर शुरू हो चुकी है। जितेन्द्र ने बताया कि सुकन्या समृद्धि का खाता खुलवाने के लिए बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र और मां या पिता का आधार कार्ड जरूरी होता है। अगर बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र नहीं है तो मुखिया या वार्ड पार्षद के लेटर पैड पर लिखा होना अनिवार्य है।

पोस्ट पेमेंट बैंक के खासियत
बता दें कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक अपने अपभोक्ताओं को अन्य कामर्सियल बैंकों से ज्यादा सुविधाए दे रहा है। सरकार से मिलने वाली हर तरह की सब्सिडी आॅटोमेटिक इस खाता में आ जाती है। यह खाता खुलवाने के लिए सिर्फ आधार कार्ड और मोबाइल नंबर की जरूरत होती है। यह खाता सिर्फ 100 रूपये से खाला जाता है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक सबसे सुरक्षित बैंक है। इसमें किसी तरह के कागजात की जरूरत नहीं पड़ती है और सिर्फ अंगूठा लगाकर भारत के किसी भी पोस्ट आॅफिस से पैसा लिया और दिया जा सकता है। स्वयं भी इसका पैसा निकासी किया जा सकता है और ट्रांसफर किया जा सकता है।

500 रूपये से आॅन स्पाॅट खुलवाएं बचत खाता
पोस्ट मास्टर ने बताया की पार नवादा डाक घर में अगर बचत खाता खुलवाना चाहते हैं, उनका खाता आॅन स्पाॅट खोला जाएगा। उन्हें आधार कार्ड और पैन कार्ड के साथ 500 रूपये लाना होगा। जिले भर में विभन्न क्षेत्रों के लिए सहायक डाक अधीक्षक नवीन कुमार और रामजी राय को जिम्मेवारी दी गई है। विभिन्न गांवों में भी कैंपों का आयोजन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here