कौआकोल में तीन आंगनबाड़ी सेविकाओं का चयन हुआ रद्द

0
904

नवादा टुडे डेस्क  

कौआकोल प्रखंड में नियम कानून को ताख पर रख आंगनबाड़ी सेविका चयन करना महिला पर्यवेक्षिका को भारी पड़ गया। नवादा डीएम कौशल कुमार ने फर्जी ढंग से आंगनबाड़ी सेविका की बहाली करने के आरोप में कौआकोल बाल विकास परियोजना कार्यालय की महिला पर्यवेक्षिका शशिबाला कुमारी का अनुबंध रद्द करने का आदेश जारी किया है।साथ ही गलत ढंग से बहाल की गई प्रखण्ड की तीन आंगनबाड़ी सेविकाओं का भी चयन रद्द कर दिया गया है।

नवादा डीएम कौशल कुमार द्वारा दिए आदेश में प्रखंड के दरावां उत्तरी में चयनित सेविका संजू कुमारी,नावाडीह पंचायत के  नौवा टोला में चयनित सेविका प्रियंका कुमारी,तथा सोखोदेवरा पंचायत के  शिवपुर में चयन की गई बेबी कुमारी का चयन तत्काल प्रभाव से रद्द करते हुए आवश्यक कार्रवाई हेतु सीडीपीओ कौआकोल को आदेश जारी कर दिया है।
     

गौरतलब है कि महिला पर्यवेक्षिका शशिवाला पर अपने कार्यों में लापरवाही व मनमानी बरतने के आरोप में उनकी अनुबंध को रद्द करते हुए उनका प्रभार किसी दूसरे महिला पर्यवेक्षिका को अविलम्ब देने का आदेश जारी किया है। डीएम द्वारा की गई इस कार्रवाई पर जहां एक ओर गलत ढंग से चयन की गई सेविकाओं में हड़कंप मच गया है वहीं दूसरी ओर कौआकोल के उपप्रमुख अनन्त कुमार उर्फ नवीन यादव ने डीएम की इस कार्रवाई पर संतोष जताते हुए डीएम के प्रति आभार जताया है।

उपप्रमुख ने कहा कि सीडीपीओ की मिलीभगत से महिला पर्यवेक्षिका द्वारा बहाली के नाम पर लाखों रुपये की वसूली की गई है,पूरी तरह मामला की निष्पक्ष जांच होने पर सीडीपीओ की भी संलिप्तता उजागर हो सकती है। उन्होंने बताया कि उनके एवं कौआकोल पंचायत समिति सदस्यों की ओर से भी कई बार सीडीपीओ एवं महिला पर्यवेक्षिका की मनमानी के खिलाफ वरीय अधिकारियों को शिकायत की गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here