नवादा टुडे डेस्क
13 फरवरी तक जिले के 33 परीक्षा केन्द्रों में इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी। नकलमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार चैधरी ने बताया परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सभी सीएस को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। निर्देश के आलोक में सभी केन्द्राधीक्षक बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से मिले मेटेरियल्स का मिलान कर रहे हैं। परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार बेंच डेस्क का भी इंतजाम कराया गया है। इसके अलावा अन्य जरूरी इंतजाम भी परीक्षा केन्द्र में तैयार रखने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया नकलचियों एवं परीक्षा केन्द्र के आसपास मंडराने वाले लोगों पर नजर बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। कैमरा केन्द्र के भीतर और बाहर हर दिशा में लगाया गया है ताकि बेवजह की भीड़ एवं असमाजिक लोगों पर नजर रखी जा सके। परीक्षा केन्द्र के भीतर नकलचियों पर निगरानी के लिए कमरे में भी वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। सभी परीक्षा केन्द्रों पर छात्रों के बैठने की व्यवस्था बंेच डेस्क, पेयजल, लाउडस्पीकर की व्यवस्था किया गया है।
– 33 परीक्षा केन्द्रों पर 32574 परीक्षार्थी हो रहे इंटर परीक्षा में शामिल, इसबार हिसुआ में नहीं बनाया गया परीक्षा केन्द्र
जिले में कुल 33 परीक्षा केन्द्र बनाये गए हैं,जिसमें नवादा शहर में 26,वारिसलीगंज में 4 तथा रजौली में 3 केन्द्र बने हैं। इसबार हिसुआ में परीक्षा केन्द्र नहीं है। बताया जाता है कि पिछले वर्ष से कम परीक्षार्थी रहने के कारण हिसुआ में परीक्षा केन्द्र नहीं बना है। पिछले साल 35 हजार 848 छात्रों ने इंटरमीडिएट का आवेदन किया था। वहीं इसबार 32 हजार 574 छात्र ही परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। इसमें 19 हजार 75 परीक्षार्थी साइंस के,12 हजार 944 परीक्षार्थी आट्र्स के जबकि काॅमर्स के मात्र 555 परीक्षार्थी हैं।
-परीक्षार्थियों के लिए रहेगी सख्ती, जूता मौजा पहनकर परीक्षा देने की नहीं होगी अनुमति, इलेक्ट्राॅनिक उपकरण पर रहेगी रोक
नकल मुक्त परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए विभाग पूरी तैयारी में है। परीक्षा शंातिपूर्ण तथा साफ सुथरे वातावरण में नकल मुक्त हो इसके लिए परीक्षार्थियों के लिए काफी सख्ती होगी। परीक्षा केन्द्र के अन्दर मोबाइल, जूता मोजा, इलेक्ट्राॅनिक उपकरण आदि लेकर जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा। जूता पहनकर परीक्षा केन्द्र जाने वाले परीक्षार्थियों को गेट पर ही जूता निकलवा लिया जाएगा। परीक्षा केन्द्र के भीतर एडमिट कार्ड के अलावा अन्य कोई भी सामग्री ले जाने नहीं दिया जाएगा।
– इन केन्द्रों पर होगी परीक्षा
सीताराम साहु काॅलेज नवादा, इराकी गल्र्स उर्दू इंटर स्कूल नवादा, एसएनएस इंटर विद्यालय पार नवादा, मध्य विद्यालय केन्दुआ, इंटर विद्यालय आंती, डाॅ गंगा रानी सिन्हा इंटर काॅलेज नवादा, केएलएस काॅलेज नवादा, जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल नवादा, मानस भारती एजुकेशनल काॅम्प्लेक्स नवादा, बीके साहु इंटर स्कूल वारिसलीगंज, एसएनसिन्हा काॅलेज वारिसलीगंज, नेशनल इंटर विद्यालय माफी वारिसलीगंज, उच्च विद्यालय केन्दुआ नवादा, एसकेएम काॅलेज नवादा, दयाल पब्लिक स्कूल माधोबिगहा नवादा, माॅर्डन इंस्टीच्यूट आॅफ हायर एजुकेशन पुलिस लाइन नवादा, त्रिवेणी काॅलेज आॅफ एजुकेशन कुंती नगर, गांधी इंटर विद्यालय,प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय नवादा,आरएमडब्ल्यू काॅलेज, संत जोसफ स्कूल, द दीक्षा स्कूल बुधौल,कन्या इंटर विद्यालय नवादा,ज्ञान भारती स्कूल नवादा,अभ्यास मध्य विद्यालय नवादा,नगर मध्य विद्यालय नवादा,द दीक्षा स्कूल छाई रोड नवादा,विवेकानंद पब्लिक स्कूल नवादा,दिल्ली पब्लिक स्कूल नवादा,मथुरासिनी इंटर विद्यालय रजौली,रजौली इंटर विद्यालय रजौली,मध्य विद्यालय रजौली।


















































































































