अल्पसंख्यक योजनाओ की कार्यान्वयन हेतु जिला संचालन समिति की हुई बैठक

0
1009

नवादा टुडे डेस्क

21-01-2020 को उप विकास आयुक्त, नवादा वैभव चौधरी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में अल्पसंख्यक छात्रावास, एवं मुस्लिम तलाक शुदा परित्यक्ता महिला सहायता योजना के कार्यान्वयन हेतु जिला संचालन समिति नवादा की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में की गई चर्चा अल्पसंख्यक छात्रावास भदौनी में पेयजल, विद्युत मरम्मति, शौचालय की सफाई, वं अन्य कार्याें का अनुमोदन किया गया।

साथ ही साथ नौ (9) तलाक’ शुदा परित्यक्ता महिलाओं को राज्य योजना के तहत 25000 (पचीस हजार) रू0 प्रति महिला को राशि भुगतान हेतु अनुशंसा की गयी। इस बैठक में अल्पसंख्यक समुदाय के कल्यानार्थ योजना जैसे मुख्यमंत्री रोजगार ऋण योजना, मुस्लिम परित्यक्ता तलाकशुदा योजना, लाउडीस्पीकर से प्रचार-प्रसार, होर्डिंग फ्लैक्सी लगाने का भी निर्णय लिया गया। इस बैठक में जिला अल्पसंख्यक पदाधिकारी चंदन कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी प्रशांत किशोर तथा अन्य सदस्यगण आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here