19 जनवरी को बनने वाले मानव श्रृंखला को लेकर जिले के सभी स्कूलों में होगा कार्यक्रम सात जनवरी

0
956

नवादा टुडे डेस्क

नवादा जल जीवन हरियाली, नशा मुक्ति, बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन के समर्थन में आगामी 19 जनवरी को बनने वाले मानव श्रृंखला को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा तैयारियां शुरू की गई है। मानव श्रृंखला को सफल करने के लिए माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता नवादा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मो. मोकिमउद्दीन ने जिले के सभी मिडिल, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया है।

डीपीओ बताया मानव श्रृंखला को लेकर वातावरण तैयार करना है। इसके तहत 7 जनवरी को  जल जीवन हरियाली पर चित्रांकन प्रतियोगिता करना है। यह स्कूल लेवल पर होगा और इसमें 6 से 8 वीं के छात्र/छात्रा शामिल होंगे। 8 जनवरी को निबंध लेखन एवं वाद विवाद प्रतियोगिता जल जीवन हरियाली बाल विवाह, दहेजा प्रथा या नशा मुक्ति पर कराना है।इस प्रतियोगिता में 9 वीं से 12 वीं छात्र/छात्रा शामिल होंगे। 10 जनवरी को  चित्रांकन, खेलकूद, निबंध, वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित होना है।

यह प्रतियोगितस प्रखंड स्तर पर होगा। इसमें वर्ग 6 से 12 तक के चयनित छात्रों को जल जीवन हरियाली, 200 मीटर दौड़, जलेगी दौड़, बाल विाह, दहेज प्रथा नशा मुक्ति पर निबंध लिखना है एवं वाद विवाद प्रतियोगिता में शामिल होना है। 13 जनवरी को जिला स्तर पर चित्रांकन, खेलूद,निबंध, एवं बाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता में जिले के सभी प्रखंडों में चयनित छात्र भाग लेंगे। 18 जनवरी को सभी स्कूलों में जन जागृति अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में सभी शिक्षक, बच्चे, अभिभावक एवं सामाजिक कार्यकर्ता पोषक क्षेत्रों में प्रभातफेरी निकालेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here