नवादा में कई जगहों पर हाथ से हाथ मिलाने से किया परहेज

0
946

नवादा टुडे डेस्क

जल जीवन हरियाली के लिए आयोजित मानव श्रृंखला में नवादा जिले में कई स्थानो पर हाथ से हाथ मिलाने से लोगों ने परहेज किया है। इसके चलते कई स्थानों पर खाली खाली जैसा नजारा था। कोहरा, ठंड के अलावा मिस मैनेजमेंट को भी इसकी वजह बताई जा रही है। कई ऐसे गांव जहां पर एक भी लोग मानव श्रृंखला का हिस्सा नही बने। लोग घरों में बैठे रहे। हालांकि जिलाधिकारी कौशल कुमार ने मानव श्रृंखला को सफल बताया है। जिले में 348 किमी मानव श्रृंखला बनाने का लक्ष्य था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here