20 दिन बाद आज से ट्रैक पर लौटेगी सभी पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनें

0
1313

नवादा टुडे डेस्क
     

 जिले के रेल यात्रियों की परेशानी आज से कम हो जाएगी। रविवार की रात करीब साढे दस बजे किउल-गया रेलखंड पर गया-मानपुर के बीच दोहरी रेल लाईन पर परिचालन शुरू होते ही इस रेलखंड में एक नया अध्याय जुड़ गया। करीब 20 दिनों तक रद और डायवर्ट सभी ट्रेनें आज से चालू हो जाएगी और गया-किउल रेलखंड पर आवागमन पहले से बेहतर हो जाएगा।

 मानपुर और वजीरगंज के बीच दोहरी रेल लाईन के चालू हो जाने से ट्रेनें के परिचालन में समय की बचत होती और यात्रियों को लेट लतिफी से निजात मिलेगी। बता दें कि मानपुर और वजीरगंज के बीच दोहरीकरण पूरा होने के बाइ नन इंटरलाॅकिंग का काम होने के चलते पिछले 20 दिनों से इस रेलखंड पर यातायात प्रभावित हो रहा था। कई ट्रेनें रद थी जबकि कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया था।

अब जब रविवार की रात मानपुर और वजीरगंज के बीच दोहरी रेल लाईन पर परिचालन शुरू हो गया तो आज से सभी ट्रेनें ट्रैक पर लौट रही है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण गया -हावड़ा एक्सप्रेस भी शामिल है जिसका परिचालन रूट डायवर्ट कर कोडरमा के रास्ते कराया जा रहा था। इसके अलावे सभी पैसेंजर ट्रेनें भी पहले की तरह ही चलेगी। क्यो रद थी ट्रेन  बता दें कि गया-किउल रेलखंड का दोहरी करण का काम दो साल पहले शुरू हुआ था।

इसके पहले चरण के तहत मानपुर और वजीरगंज के बीच दोहरीकरण को पूरा किया गया है। काम पूरा होने के बाद मानपुर और वजीरगंज के बीच रेल ट्रैफिक सिस्टम को अपडेट किया जा रहा था। इसी को लेकर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। पहले 14 दिसंबर को चालू होने की योजना थी लेकिन इसमें देर हुई और अंततः 22 दिसंबर की रात करीब साढे दस बजे दोहरी लाईन चालू हो गई।

अभी कुछ दिन होगी आंशिक परेशानी, फिर फायदा मानपुर-वजीरगंज के बीच दोहरी रेल लाईन चालू होने के बाद नवादा और केजी रेलखंड के यात्रियों को काफी सहुलियत होगी। हालांकि अभी सब कुछ ठीक होन में कुछ दिनों का और वक्त लगेगा। रेल यातायात निरीक्षक एके सुमन ने बताया कि अभी नई रेल लाईन पर कुछ दिन तक ट्रेनों की रफ्तार धीमी रहेगी।

इससे यात्रियों को थोड़ी परेशानी भी हो सकती है। लेकिन आठ-दस दिन बाद बहुत फायदा होगा। अब तक सिंगल लाइन पर माल गाड़ियों को निकालने के लिए यात्री ट्रेनों को रोकना पड़ता था लेकिन अब इसमें कमी आएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here