नवादा मुख्यालय शहर में पहली बार लहसुन के भाव दो सौ रुपये प्रति किलो हो गए हैं,जिसे आम आदमी खरीद नहीं पा रहे हैं। लहसुन के तड़के के बजाय प्याज का तड़का लगाकर काम चलाया जा रहा है।सब्जी मंडी में नई लहसुन पिछले दो-तीन दिन में आने लगी है जो 190 रूपय प्रति किलो में बिक रही है।सब्जी विक्रेता रामचंद्र मालाकार ने बताया कि नवादा में लहसुन का भाव दो सौ रुपये प्रति किलो में बिक रहा है।एक साल पहले लहसुन 15 से 20 रुपये किलो में बिक रही थी।वहीं चार माह पहले लहसुन 40 से 60 रुपये किलो में बिक चुकी है। बारिश अधिक होने से किसानों ने फसल बाहर आते ही लहसुन की बोवनी कर दी है।इससे लहसुन बाजार में आना कम हो गई है। मंडी में प्रतिदिन पुरानी लहसुन की आठ से 10 बोरी अधिक हो रही है।डेढ़ माह पहले भी लहसुन काफी महंगा बिक चुका है,जो थोक भाव में 130 से 150 रुपये किलो बिक रही है। मंडी में नई लहसुन की आयात पिछले 3 दिनों से शुरू हो गई है आने वाले दिनों में इसको आवाज बढ़ेगी तो भाव कम होने की संभावना है। मंडी के थोक व्यापारियों की मानें तो मंडी के इतिहास में आज तक लहसुन कितने दाम में नहीं बिकी थी। सबसे ज्यादा परेशानी शादी विवाह वाले को हो रही है।
Home नवादा




















































































































