जन शिक्षा के नुक्कड़ नाटक मंडली द्वारा 187 पंचायतों के 374 गाँओं में चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

0
642

नवादा टुडे डेस्क

नवादा 19 जनवरी 2020 को होने वाली मानव श्रृंखला के प्रचार-प्रसार एवं जल जीवन हरियाली, नषामुक्ति के समर्थन में साथ ही दहेज प्रथा एवं बाल विवाह उन्मूलन संबंधी अभियान को लेकर गुरूवार को कलेक्ट्रेट परिसर से जिला पदाधिकारी कौषल कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रचार रथ को रवाना किया गया।

प्रचार रथ के साथ साक्षरता के कला जत्था की टीम भी अपने कला का प्रदषर््न जनता को जागरूक करने के लिए कर रही हैं। प्रत्येक दिन एक प्रखंड के तीन पंचायत में तीन कार्यक्रम का प्रदर्षन किया जा रहा है। नवादा जिला के सभी प्रखंडों के पंचायतों में प्रचार-प्रसार को लेकर कार्यक्रम का प्रदर्षन होना है।

इस अभियान के द्वारा नवादा जिले के वासियों को जल जीवन हरियाली, नषा मुक्ति, दहेज प्रथा एवं बाल विवाह को लेकर मानव श्रृंखला में जुड़ने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में आमंत्रित किया जा रहा है। आज नवादा प्रखंड मंे खरांट पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरांट में कार्यक्रम का प्रदर्षन किया गया।

कला जत्था के टीम प्रिंस, चन्द्र गुप्त, संजीत पासवान, सुजीत कुमार, रूपा कुमारी, मालती कुमारी, जिनत प्रवीण, नितू कुमारी आदि के द्वारा गान बजान के माध्यम से कला का प्रदर्षन किया गया। आज नवादा प्रखंड में भदोखरा, गोनावां तथा भदौनी में कार्यक्रम का प्रदर्षन किया जायेगा।

– 187 पंचायतों के 374 गांवों में किया जा रहा नुक्कड़ नाटक

जिले के 187 पंचायतों के 374 गांवों में शिक्षा विभाग के जन शिक्षा की कला जत्था टीम मानव श्रृंखला के लिए प्रचार कसार कर रही है। नुक्कड़ नाटक मंडली द्वारा स्कूलों समेत सार्वजनिक स्थानों में नाटक का प्रदर्शन कर जल जीवन हरियाली के महत्व पर जानकारी दे रहे हैं। नाटक टीम नशामुक्ति,बाल विवाह ,दहेज प्रथा उन्मूलन के लिए लोगों को जागरुक कर रही है।

कला जत्था के संचालक प्रिंस चंद्र गुप्त ने कहा जिलाधिकारी के आदेश पर तीन टोली में टीम काम कर रही है। एक टोली में 12 लोग हैं जिसमें 4 महिला और 8 पुरूष कलाकर हैं। उन्होंने बताया अभी तक रजौली ,सिरदला,मेसकौर ,नरहट,हिसुआ ,नारदीगंज में जागरूकता अभियन किया जा चुका है। अब नवादा में टीम लोगों को जागरूक कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here