नवादा टुडे डेस्क
गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर कुम्हार टोली के पोखर पर से एक लीटर महुआ देसी शराब के साथ धंधेबाज श्रवण चैधरी और पांच पियक्कड़ को हिरासात में लिया गया। जानकारी के अनुसार पहरैठा गांव से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बुधवार शाम नशे की हालत में सुरेश राजवंशी को पुलिस ने हिरासत में लिया।
सभी को शराब पीने की पुष्टि के बाद प्राथमिकी दर्ज कर गुरूवार को नवादा जेल भेज दिया गया। छापेमारी एएसआई प्रमोद पासवान तथा एएसआई प्रभु कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। थाना अध्यक्ष डॉ नरेंद्र प्रसाद ने बताया ़सुधीर उर्फ सुजीत पंडित, राधे पंडित, दुर्गी पंडित, जवाहर पंडित सभी घर गोविंदपुर पोखर पर के रहने वाले हैं तथा एक पहरैठा गांव के बधार से सुरेश रविदास को शराब के नशे में हिरासत में लिया गया।




















































































































