पहली से आठवीं तक के सरकारी स्कूलों में 28 तक बच्चों की छुट्टी प्राइवेट स्कूल 11 बजे से होंगे संचालित

0
488

नवादा टुडे डेस्क

नवादा भीषण शीतलहर एवं कड़ाके की ठंढ के कारण जिला पदाधिकारी कौशल कुमार के आदेश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार चैधरी द्वारा पहली से आठवीं क्लास तक के स्कूलों में 28 दिसम्बर तक छुट्टी रहेगी। इस अवधि में शिक्षक स्कूलों में उपस्थित रहकर विभागीय कार्यो का निपटारा करेंगे।
 

वहीं प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की मांग पर जिला पदाधिकारी ने प्राइवेट स्कूलों को 11 बजे से संचालित करने की अनुमति दी है। डीईओ ने आदेश का उल्लंघन होने पर संबंधित विद्यालयों में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here