नवादा टुडे डेस्क
18 दिसंबर जिले के इतिहास के लिए गौरवशाली दिन रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रजौली में जल जीवन और हरियाली अभियान कार्यकम के तहत 180 करोड़ की लागत से निर्मित 57 योजनाओं का उदघाटन किया।
जबकि 389 करोड़ की लागत से 256 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। सीएम ने गंगा के पानी को राजगीर और बोधगया के बाद नवादा पहुंचाने की बात कही है।




















































































































