वंशाटांड़ जंगल के झाड़ियों के बीच नग्नावस्था में मिला युवक का शव

0
1039

नवादा टुडे डेस्क

कौआकोल के पावापुरी गोवरैया गांव निवासी एक 25 वर्षीय युवक की संदेहास्पद परिस्थियों में मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। युवक का शव कौआकोल के वंशाटांड़ जंगल में नग्न अवस्था में बरामद किया गया है। शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। उसडीपीओ सहित अन्य पुलिस अधिकारी जांच में जुटें हैं।

घटना रविवार की है जब कौआकोल-महुडर मुख्य पथ पर वन विभाग के पुरानी डिपो के पास वंशाटाड़ जंगल के झाड़ी में युवक का शव देखा गया। शव के नग्नावस्था में रहने पर इलाके में सनसनी फैल गई । थोड़ी देर बाद लाश की पहचान प्रखण्ड के सोखोदेवरा पंचायत के पावापुरी गोवरैया गांव निवासी बलम सिंह के लगभग 25 वर्षीय पुत्र बिपिन कुमार के रूप में की गई है।

टना स्थल के पास ही एक दूसरे झाड़ी में मृतक युवक का जूता, एंक कपड़ा समेत एक सिरप के बोतल में थयमेट जैसा विषैला तरल पदार्थ बरामद हुआ। है। थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि वन विभाग डिपो के पास वंशाटाड़ में झाड़ी में एक युवक की पूरी तहर नग्नावस्था में लाश पड़ी हुई है। सूचना के बाद पुलिस बल ने लाश तथा वहां मौजूल अन्य सामाग्री की बरामद किया गया है। इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी गई है।

आत्महत्या का कयास
घटना की सूचना मिलने के बाद पकरीबरावां एसडीपीओ ने घटना स्थल पर पहुंचकर एसडीपीओ मामले की जांच की। उन्होंनें स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि योगी त्यागनाथ एवं अन्य ग्रामीणों से पूछ-ताछ की एवं लाश को पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया। एडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने बताया की प्रथम दृष्टया मामला जहर खाकर आत्म हत्या करने का प्रतीत हो रहा है। घटना के सम्बंध में विशेष कुछ पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कहा जा सकता है।

शव की अवस्था को देख शंका
ग्रामीणों एवं मृतक के परिजनों के अनुसार युवक का अपनी पत्नी से काफी दिनों से विवाद चल रहा था। युवक इससे पहले से भी आत्म हत्या कर लेने की बात कहते रहता था, लेकिन शव के पूरी तरह नग्नावस्था में बरामद होने के कारण मामला संदेहास्प्द हो गया है। सवाल उठ रहा है कि अगर युवक ने जहर खाकर आत्महत्या की तो वह नग्न कैसे हुआ। ऐसे में युवक ने जहर खाया या खिलाया गया यह साबित करना पुलिस के सामने चुनौती बनी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here