बिहार शराबबंदी: जब एक शराबी ने नवादा कलेक्ट्रेट परिसर में किया हंगामा, भेजा गया जेल

0
840

सुमित कुमार/नवादा टुडे

बिहार में शराबबंदी लागू है। लेकिन मंगलवार को नवादा में एक शराबी ने शराबबंदी की सच्चाई को सामने ला दिया। मंगलवार को नवादा कलेक्ट्रेट के पास नशे की हालत में एक व्यक्ति ने काफी हंगामा किया। शराब के नशे में किसी का भी नही सुन रहा था।

ताज्जुब कि पुलिस वाले भी उसके सामने आने से हिचक रहे थे। यही नहीं, शराबी शराब के नशे में हंगामा करते हुए कलेक्ट्रेट में घुस गया। इसके बाद पूरे परिसर के लोग भौचक हो गए। हालांकि पुलिस ने रोकने की कोशिश की। लेकिन वह हंगामा करता रहा।

काफी समय बाद पुलिस ने उसे पकड़ा और उसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा। नगर थानाध्यक्ष के मुताबिक, उसकी पहचान नवादा नगर के मिरजापुर निवासी शंकर चौधरी के रूप में हुई है। उसे शराब की नशे में होने की अस्पताल प्रशासन ने पुष्टि की है। उसे जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here