आरएसएस के स्वयंसेवक की मौत से स्वयंसेवकों में शोक

0
778

नवादा टुडे डेस्क

वारिसलीगंज कादिरगंज थाना अंतर्गत आती निवासी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आजीवन सदस्य रहे रामाश्रय सिंह उर्फ मुखिया जी के निधन से वारिसलीगंज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वारिसलीगंज स्थित फुलवारी गली में आयोजित श्रद्धांजलि सभा विजय कुमार राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

जिसमें शंभू शरण बरनवाल ,लक्ष्मण चैरसिया, दीनानाथ, रंजीत कुमार, श्याम सुंदर सिंह ,विजय गांधी ,सुमन मिश्र ,देवानंद, महेश प्रसाद ,कृष्णनंदन प्रसाद ,सुनील भदानी ,अशोक प्रसाद ,विजय पटेल ,कन्हैया प्रसाद, सच्चिदानंद ,बृजनंदन दिलीप वर्मा, महेश विश्वकर्मा के अलावा सैकड़ों स्वयंसेवकों ने मृतक स्वयं सेवक के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शोक व्यक्त किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने मृतक रामाश्रय सिंह को एक कर्मठ तपस्वी स्वयंसेवकों के मार्गदर्शक व सदा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रखर सदस्य बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here