एक तरफ जल संचयन की योजना दूसरे तरफ गलियों में पानी का बहाव

0
607

नवादा टुडे डेस्क

नवादा जल संचयन के लिए सरकार से लेकर जनप्रतिनिधि और प्रशासन तक नुक्कड़ नाटक के साथ योजना भी चलाया जा रहा है। पानी की बर्बादी रोकने और जल संचय करने के लिए दीवार लेखन कर जागरुक किया जा रहा है। लेकिन दूसरी ओर नलजल योजना के तहत कार्य के बाद हर रोज सड़क पर पानी बहाव का नजारा देखने को मिल रहा है। नवादा शहर के वार्ड नंबर 6 में एक साल से लागातार सड़को लीटर पानी का यूं ही सड़क पर बहाया जा रहा है।

न्यू एरिया मुहल्ला के राकेश रौशन , मुन्ना सिंह ,शंकर सिंह , रविन्दर झा ने बताया न्यू संत जेवियर्स स्कूल के समीप लागातार सैकड़ो लीटर पानी सड़क पर बह रहा है। बताया कि पानी बहाव लापरवाही के कारण हो रहा है। अगर सड़क खोद कर नलजल पाइप को बिछाया जाता तो पाइप लिकेज नहीं होता और पानी का बहाव भी नहीं होता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here