नवादा टुडे डेस्क
काशीचक प्रखंड मुख्यालय स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस भवन में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। राजद अध्यक्ष मोहन चौधरी की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती मनाया। राजद अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की जयंती एक पखवारा तक मनाया जाना सुनिश्चित किया है।
उन्होंने बताया 31 जनवरी को पंचायत स्तर पर कार्यक्रम निर्धारित कर मनाया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व राजद अध्यक्ष रंजीत यादव ने कहा कर्पूरी के विचारों को राजद कार्यकर्ता जन जन तक पहुंचाने से काम करेंगे। वहीं प्रवीण कुमार पुटुश ने कहा स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर एक महान छवि के व्यक्ति थे।
जिन्होंने सभी आलोचनाओं को छोड़ते हुए पिछड़े एवं अति पिछड़ों को आरक्षण दिया एवं गरीबों के लिए शिक्षा में सुधार किया। जो मुक्त शिक्षा एवं कार्य पूरी डिवीजन से जाना जाता है। स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर सभी जाति धर्म को एक साथ लेकर चलने का काम किए। कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष सकलदेव सिंह ,सरोज कुमार मुन्ना ,अनिल यादव ,मनोज यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।























































































































