भारी मात्रा में शराब बरामद,एक गिरफ्तार

0
955

नवादा टुडे डेस्क

नवादा जिले के शाहपुर ओपी क्षेत्र के शाहपुर चौक स्थित रानी फ्यूल सेंटर के समीप हरेराम कुमार के दालान ( गौशाला ) में बुधवार की देर रात शाहपुर ओपी की पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया। मौके पर पहुँचे अपसढ़ ग्रामीण ललन सिंह के पुत्र दिलखुश कुमार को हिरासत में ले लिया गया। वहीं हिरासत में रहे युवक दिलखुश कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान उसे दूरभाष पर सम्पर्क कर उसे बुलाया गया जब मौके पर पहुचा पुलिस ने पकड़ लिया। इस बाबत ओपी अध्यक्ष निर्मल कुमार सिंह ने बताया कि उक्त मामले में चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। 

उन्होंने बताया कि हरेराम कुमार के द्वारा शराब के भण्डारण व विक्री किये जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए एस आई अंजनी कुमार, ए एस आई केदार प्रसाद, रामानन्द यादव सहित अन्य लोगों को शामिल कर टीम गठित कर चिन्हित स्थल पर छापेमारी की गई। जिसमें ग्रामीण हरेराम कुमार के दालान से तहखाना में छुपा कर रखा गया इम्पेरियल ब्लू का 750 एमएल का 90 बोतल अंग्रेजी शराब तथा 375 एमएल का 200 बोतल शराब बरामद किया गया। मौके से दिलखुश कुमार को हिरासत में लिया गया जबकि हरेराम कुमार सहित अन्य अँधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला। शराब निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here