बकसोती पुल निर्माण को क्षति पहुंचाने के मामला में झारखण्ड और बंगाल कन्क्शन, 6 से अधिक गिरफ्तार

0
686

नवादा टुडे डेस्क

गोविंदपुर के बकसोती के पास पुल निर्माण कम्पनी में बाधा और पोकलेन पिकअप को जलाकर मजदूरों की जमकर पिटाई मध्य रात्रि को अपराधियों द्वारा किया गया था पुलिस द्वारा सघन छापामारी में 9 जनवरी को बुंदेलखंड थाना के अनुसार नगर से मोहम्मद मुस्ताक आलम और बकसोती से मोहम्मद वाहिद अंसारी और अफताब आलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। उसके बाद से मजदूरों ने भय के डर से पूल में काम करने से डर रहे थे।

लेकिन पुलिस द्वारा प्रोटेक्शन देने के बाद पुल का कार्य प्रारंभ किया गया लेकिन भय बने रहने के कारण पूर्ण रूप से काम नहीं हो रहा था। जिसको लेकर के पुलिस प्रशासन के द्वारा सभी अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए आश्वासन दिया गया जिसमें से तीन अपराधी को बंगाल के पुरुलिया जिले से गोविंदपुर थाना प्रभारी डॉ नरेंद्र प्रसाद और विशेष टीम के द्वारा गठित कर छापेमारी की गई जिसमें हमले के मोस्ट वांटेड मोहम्मद चांद दूसरा मोहम्मद गुलाब तीसरा सतीश महतो को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बकसोती हमले में मजदूरों की पिटाई में मोहम्मद चांद को मोस्ट वांटेड के रूप में पुलिस द्वारा खोजबीन किया जा रहा था। इस हमले का मास्टरमाइंड मोहम्मद चांद को बताया गया जो पाकिस्तान के सरगना से जुड़ा हुआ है। रजौली डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि बकसोती पुल और मजदूरों की पिटाई करने में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिसमें तीन लोगों को पूर्व में जेल भेज दिया गया। और तीन लोगों को बंगाल के पुरूलिया जिला से मोहम्मद चांद मोहम्मद गुलाब और सतीश महतो  को गिरफ्तार किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here