बदलते मौैसम के बीच सोमवार की सुबह से प्रखंड में कुहासे का चादर से दिनभर छाया रहा

0
527

नवादा टुडे डेस्क

बदलते मौैसम के बीच सोमवार की सुबह से प्रखंड में कुहासे का चादर दिन भर छाया रहा । कुहासे के बीच पछुवा हवा अधिकतम और न्यूनतम तापमान लुढ़का कर कनकनी बढ़ाते हर जनजीवन को भी प्रभावित किया । दिन भर बादल के बीच सूर्य भी छिपे रहे.जिस कारण अधिकांश लोग घर से बाहर नहीं निकल पाए । वहीं कुहासा के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गयी । ठंड के कारण प्रखंड के विभिन्न चैक-चैराहों पर सन्नाटा पसरा रहा । ठंड के चलते सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है ।

ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा लिये रहे । पछुआ हवा के कारण कनकनी में भी काफी इजाफा हो गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस पर देखा गया । पारा गिरने के कारण शाम के 4 बजे से ही कनकनी महसूस होने लगी। रजाई व कंबल में दुबकने को लेकर लोग मजबूर हो गए। कड़ाके की ठंड के कारण शहरी क्षेत्र में लोगों की भीड़ सड़कों पर कम ही रही ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here