महागठबंधन की जीत पर कांग्रेस एवं राजद कार्यकर्ताओं में जश्न,खुशी में बांटी मिठाई,अबीर गुलाल लगा मनाई खुशियां

0
736

नवादा टुडे डेस्क

  झारखंड चुनाव में भाजपा की करारी हार एवं महागठबंध की बड़ी जीत से कांग्रेस समेत राजद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। चुनाव परिणाम महागठबंधन के पक्ष में आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। कांग्रेस कार्यालय से प्रजातंत्र चैक तक ढोल नगाड़े के साथ जुलूस निकाला गया। इस मौके पर कांग्रेस नेता राजू यादव ने कहा झारखंड तो झांकी है बिहार अभी बाकी है। कार्यकर्ता खुशी से झूम रहे हैं। कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है जिसका परिणाम बिहार चुनाव में देखने को मिलेगा। मौके पर गोपेश कुमार,मनीष कुमार,एजाज अली मुन्ना,डाॅ शैलेन्द्र कुमार,रामनरेश सिंह,राजेश कुमार निराला,जहिर अनवर,नवीन पासवान,प्रमोद कुमार,अजय सिंह,सूरज यादव,पवन यादव,संजीत कुमार,विद्यासागर,कारू यादव,विकास कुमार,शशी कुमार,गोपाल कुमार आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

इधर, नगर कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष मो. नदीम हयात के नेतृत्व में महागठबंधन की जीत पर सोनिया गांधी,राहुल गांधी,प्रियंका गांधी,झारखंड महागठबंधन के सभी नेताओं को बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के निकट पटाखे छोड़कर जीत का जश्न मनाया। नदीम हयात ने कहा झारखंड चुनाव में भाजपा की करारी हार ने साबित कर दिया कि केन्द्र सरकार का सीएए और एनआरसी जैसे काला कानून देश पर थोपना मंहगा पड़ा। देश की जनता ने इस काले कानून को सिरे से नकार दिया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रामनरेश सिंह,पूर्व उपाध्यक्ष आनंद कश्यप,महामंत्री रजनीकांत दीक्षित,प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव तारिक बाबा आदि लोग उपस्थित थे।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here