चैलेंजर क्रिकेट क्लब ने 34 रनों से मैच जीता,लीग में वारिसलीगंज की हुई लगातार दूसरी हार

0
856

नवादा टुडे डेस्क

नवादा जिला क्रिकेट एसोसिएशन नवादा के द्वारा कराए जा रहे जिला क्रिकेट लीग के एक मैच में चैलेंजर क्रिकेट क्लब एवं वारिसलीगंज क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। सुबह से खराब मौसम के कारण मैच रेफरी और अंपायर के साथ पिच का निरीक्षण किया गया एवं मैच 1 बजे से से प्रारंभ हो सका। इसके कारण 40 ओवर के मैच को घटाकर न्यूनतम 15 ओवर किया गया।

टॉस जीतकर चैंलेंजर क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 15 ओवर में 5 विकेट खोकर 111 रनों का एक अच्छा स्कोर खड़ा किया। जिसमें अमित ने शानदार नाबाद 50 जबकि सचिन ने 25 रनों का योगदान दिया। वारिसलीगंज क्रिकेट क्लब की ओर से अभिषेक ने दो एवं अभिनव और मोहन ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में वारिसलीगंज क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 14.4 ओवर में 77 रनों पर ऑल आउट हो गई।

इस तरह चैलेंजर क्रिकेट क्लब ने इस मैच को 34 रनों से जीत लिया। वारसलीगंज क्रिकेट क्लब की ओर से ज्योति रमन ने 16 अभिनव राज ने 15 और कमलेश ने 11 रनों का योगदान दिया क्रिकेट क्लब की ओर से कप्तान शिवम उपाध्याय ने तीन अभिषेक रंजन ने दो काजू और सूरज मणि ने एक-एक विकेट लिया। इस मैच के साथ वारसलीगंज क्रिकेट क्लब अपना लगातार दूसरा मैच हार चुकी। मैच के अंपायर राकेश रंजन एवं आशीष पटेल थे जबकि स्कोरर के रूप में मनीष कुमार मौजूद थे मैच के दौरान जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहित सिन्हा सचिव मनीष आनंद  यशवंत सिन्हा, राजेश कुमार मुरारी आदि मौजूद थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here