हिसुआ में तीन केंद्रों पर परीक्षा की तैयारी , हर गतिविधि पर रहेगी नज़र

0
1077

नवादा टुडे डेस्क

आज से शुरु हो रही इंटर परीक्षा को लेकर हिसुआ में प्रशासनिक स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई है। हिसुआ में 3 परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। सारे परीक्षा केन्द्रों पर विद्यार्थियों के बैठने के लिए जिला से आए सीट प्लान के अनुसार प्लानिंग कर ली गई है। प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय के केन्द्राधीक्षक विनोद कुमार शर्मा , इंटर विद्यालय के केंद्राधीक्षक सुनील कुमार शर्मा तथा टीएस कालेज के शीवरतन कुमार सिंहा ने बताया कि कदाचारमुक्त परीक्षा कराने के लिए सीसी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा परीक्षा के दौरान वीडियोग्राफी भी की जाएगी। परीक्षार्थी जूता-मौजा पहन कर नहीं आएं। मोबाईल सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों का प्रवेश  भी परीक्षा केन्द्र में वर्जित रहेगा। परीक्षा के दौरान केन्द्र पर तैनात वीक्षक के भी मोबाईल लेकर जाने पर मनाही है। परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केन्द्र के 500 मीटर तक धारा 144 लगाई गई है। पुरी तरह कदाचारमुक्त परीक्षा कराए जाने को ध्यान में रखते हुए हर संभव उपाय किए गये है। 
की गई बैरीकेडिंगसुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय में बाउंड्री नहीं होने के कारण बैरीकेडिंग की गई है। सबसे अधिक चुनौती टीएस कॉलेज परीक्षा केंद्र पर होगी जहां पिछले हिस्से में बने नए भवन की चारदीवारी नहीं होने से कदाचार मुक्त परीक्षा कराने में परेशानी आएगी। केंद्राधीक्षक शिव रतन कुमार सिन्हा ने बताया कि लगभग 250- 300 परीक्षार्थी की सीट प्लानिंग गई है। थोडी मुसिबत होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here