जिले के 10 केन्द्रों में होगी माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा,6500 परीक्षार्थी होंगे परीक्षा में शामिल

0
809

नवादा टुडे डेस्क

आज जिले के 10 परीक्षा केन्द्रों पर माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा ली जाएगी। आवेदन में सेंटर को लेकर च्वाइस रहने के शामिल होने वाले परीक्षार्थियों में ज्यादातर परीक्षार्थी गृह जिला के ही हैं। परीक्षा के लिए 6500 परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना है। जिला प्रशासन के अनुसार एसटेट परीक्षा पूरी सख्ती के साथ ली जाएगी। सोशल मीडिया पर विशेष तौर पर निगरानी रखी जाएगी।

परीक्षा की तैयारियों को लेकर डीआरडीए सभागार भवन में जिला पदाधिकारी कौषल कुमार की अध्यक्षता में आज आयोजित होने वाली माध्यमिक षिक्षक पात्रता परीक्षा के सफल आयोजन हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मंगलवार को माध्यमिक षिक्षक पात्रता परीक्षा स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सम्पन्न किया जाएगा। परीक्षा से संबंधित विधि व्यवस्था संधारण एवं परीक्षा की गोपनीयता बनाये रखने के निर्देश सभी केन्द्राधीक्षकों को दिए गए।

उन्होंने बताया नवादा जिला मुख्यालय में 10 परीक्षा केन्द्रों पर 6500 विद्यार्थी शामिल होंगे। प्रथम पाली में सभी दस परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा सम्पन्न होगी तथा द्वितीय पाली में तीन केन्द्रों पर परीक्षा होगी। प्रथम पाली की परीक्षा 10 बजे से साढ़े 12ः30 बजे अपराह्न तक एवं द्वितीय पाली की परीक्षा 2 बजे अपराह्न से साढ़े 4 बजे अपराह्न तक सम्पन्न होगी।

परीक्षा को कदाचारमुक्त एवं स्वच्छ वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 06324-212261 है। अग्निषामक दस्ता, चिकित्सा व्यवस्था, गस्तीदल दण्डाधिकारी की व्यवस्था, स्टैटिक दण्डाधिकारी की व्यवस्था, उड़नदस्ता दल दण्डाधिकारी की व्यवस्था, विडियोग्राफी एवं सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था की गई है।

– परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केन्द्र में होगी प्रवेश की अनुमति,इसके बाद नहीं मिलेगी इंट्री
    बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी कौषल कुमार ने निर्देष दिया कि परीक्षा ससमय शुरू हो। परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारम्भ होने से 30 मिनट पूर्व तक परीक्षा कक्ष में प्रवेष करना अनिवार्य होगा। बिलम्ब होने की स्थिति में प्रवेष की अनुमति नहीं दी जाएगी। पहली पाली में 09ः30 बजे तक एवं द्वितीय पाली में अपराह्न 01ः30 बजे तक परीक्षा कक्ष में प्रवेष की अनुमति होगी।

– जूता मौजा पहनकर परीक्षा केन्द्र के अंदर जाने पर रहेगा प्रतिबंध
      परीक्षा केन्द्र के अन्दर कोई भी इलेक्ट्राॅनिक उपकरण, मोबाइल आदि पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। परीक्षार्थियों के लिए मोजा और जूता पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा केन्द्र के अन्दर सभी सरकार कर्मी के लिए भी मोबाइल पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारी एवं परीक्षा में शामिल सभी पदाधिकारी को पूरी तरह से सतर्कता बरतने की हिदायत दी है। किसी भी प्रकार की लापरवाही होने पर कार्रवाई की जायेगी। परीक्षा केन्द्र में प्रवेष के पूर्व अच्छी तरह से परीक्षार्थी का फ्रिस्किंग अनिवार्य है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हरि प्रसाथ, सहायक समाहत्र्ता साहिला, अपर समाहत्र्ता ओम प्रकाष, नजारत शाखा पदाधिकारी अषोक तिवारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद देवेन्द्र सुमन, एएसपी महेन्द्र कुमार बसंत्री, जिला पंचायती राज पदाधिकारी संतोष झा, डीपीआरओ गुप्तेष्वर कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रजौली चन्द्रषेखर आजाद, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी थानाध्यक्ष आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here