नवादा टुडे डेस्क
रोह बीआरसी में गुरुवार को नवप्रशिक्षित शिक्षकों का वेतन विसंगति को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें 2010 एवं टेट के नवप्रशिक्षित शिक्षक अपने हित के लिए बना शिक्षक संघ मोर्चा की बैठक हुई।
अध्यक्षता अनुज कुमार ने किया। बैठक में शिक्षा उप सचिव बिहार के आदेश के आलोक में हो रहे फिक्सेशन का विरोध किया गया। शिक्षक प्रतिनिधियों ने शिक्षकों की वरीयता समाप्ति की बात है। बैठक में सुधीर कुमार, संजीव कुमार, नरेन्द्र वियोगी, मुकेश कुमार, इन्द्रदेव कुमार, पप्पू कुमार आदि शिक्षक मौजूद थे।



















































































































