सघन मिशन इन्द्रघनुष अभियान के संचालन में सहभागिता का मिला निर्देश 6 जनवरी से शुरू होगा द्वितीय चक्र

0
683

नवादा टुडे डेस्क

समग्र शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मो0 जमाल मुस्तफा ने जिले के सभी प्राइमरी व माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को सघन मिशन इन्द्रधशुष अभियान के संचालन में सहभागिता निभाने का निर्देश दिया है।

डीपीओ ने कहा राज्य सरकार पूर्ण टीकाकरण के 90 प्रतिशत आच्छादन के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए संकल्पित है। भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले के सभी 14 प्रखंडों में नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चों के प्रतिरक्षित करने के लिए सघन मिशन इन्द्रधनुष 2.0 अभियान का आयोजन कर रही है।

जिले में चार चरणों में मिशन इन्द्रधनुष अभियान चलाया जाना है जिसमें प्रथम चक्र समापन के पश्चात द्वितीय चक्र 6 जनवरी से 16 जनवरी,तृतीय चक्र 3 फरवरी से 13 फरवरी तथा चतुर्थ चक्र 2 मार्च से 16 मार्च तक चलेगा। डीपीओ ने कहा प्रधानाध्यापक स्कूलों में चेतना सत्र के दौरान छात्रों को पूर्ण टीकाकरण के लिए जागरूक करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here