कड़ाके की ठंढ में भी खुले हैं सिरदला के कई प्राइवेट स्कूल डीएम के आदेश का किया जा रहा अवहेलना

0
810

नवादा टुडे डेस्क

सिरदला पछुआ हवा के साथ घने कोहरे के चलते ठंड में काफी इजाफा हो गया है जिससे जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। आमजनों के साथ ही पशु-पक्षी, जानवर भी ठंड से परेशान हैं। कोहरे की चादर से पूरा सिरदला प्रखंड ढका हुआ है। कोहरा इतना घना है कि पास की चीजें भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रही हैं । सड़कों पर परिचालन पर भी असर पड़ रहा हैं। चालक गाड़ी की लाइट जलाकर सफर करने को विवश हैं।

घने कोहरे के कारण एसएच 70 सहित तमाम मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आते हैं। बाजार में भी आम दिनों की तरह भीड़ नहीं दिखती है। व्यवसाय पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। कनकनी के चलते कामकाज पर भी असर पड़ रहा है। कई स्थानों पर लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। लेकिन सिरदला प्रखंड के कई प्राइवेट स्कूल बच्चों की जान जोखिम में डालते हुए अपनी मनमानी कर प्राइवेट स्कूल संचालित कर रहे हैं।

जबकि कड़ाके की ठंढ की वजह से जिला पदाधिकारी के आदेश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा छुट्टी घोषित किया गया है। डीईओ के आदेश के अनुसार 28 दिसम्बर तक आठवीं क्लास तक के सभी प्रइवेट एवं सरकारी स्कूलों में छुट्टी है।
जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार चैधरी ने कहा बीईओ के द्वारा जांच कराई जाएगी। सत्यता पाई गई तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here