टीएस काॅलेज में प्रचार्य और कर्मचारी के बीच विवाद खत्म

0
602

नवादा टुडे डेस्क

हिसुआ टीएस काॅलेज में पिछले चार दिनों से चल रहा प्रचार्य और कर्मचारियों के बीच का विवाद खत्म हो गया। आंदोलन के चैथे दिन प्राचार्य द्वारा मुकदमा वापस लेने तथा कर्मचारियों के प्रोन्नति संबंधित रिपोर्ट भेजने का आश्वासन दिए जाने के बाद कर्मचारियों ने प्राचार्य कक्ष का ताला खोला और  आंदोलन को समाप्त कर दिया।

इसके बाद सभी ने छात्रहित को ध्यान में रखकर काम करने की बात कही। इससे पहले टीएस कॉलेज के प्राचार्य डाॅ मेघन प्रसाद गुरूवार की दोपहर पुलिस अभिरक्षा में कॉलेज पहुंचे लेकिन कर्मचारियों ने उन्हें कक्ष में जाने से रोक दिया। बाद में हिसुआ थाने के एसआई रामाशंकर प्रसाद के आग्रह पर कर्मचारियों ने प्राचार्य को उनके कक्ष में जाने दिया।

इस दौरान कॉलेज शिक्षक डाॅ अशोक कुमार, डां सुनील कुमार, डां रविशंकर जमुआर, डाॅ विजय कुमार आदि शिक्षको ने प्रचार्य को छात्रहित में विवाद को समाप्त करने का सुझाव दिया। इसके बाद प्रचार्य ने डां अशोक कुमार की मध्यस्ता में वार्ता हुई। प्रचार्य ने शिक्षकेतर कर्मचारियों के पद्दोन्नति की फाईल विश्वविद्यालय भेजने तथा किया गया मुकदमा वापस लेने का आश्वासन दिया।

इसके बाद चार दिनों से चल आ रहा विवाद समाप्त हो गया। प्रचार्य के इस निर्णय का शिक्षकेतर कर्मचारियों ने स्वागत किया तथा कॉलेज के हर कार्य में उनके साथ चलने का भी आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here