नवादा टुडे डेस्क
पकरीबरावां के रेवार स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में फिट इंडिया और खेलो इंडिया सप्ताह के अंतर्गत कई प्रतियोगिता कराए गए। खेल शिक्षक एस.बी. सिंह एवं प्रीति प्रिया के नेतृत्व में मैजिकल गेमों में अम्ब्रेला गेम, कबड्डी एवं योगा, शिक्षकों एवं छात्रों के बीच रोप गेम, छात्राओं के बीच म्यूजिकल चेयर गेम, सीनियर एवं जूनियर छात्रों के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता, खेलो इंडिया क्विज तथा कई फन प्रतियोगिताओं का शानदार आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में विद्यालय के सैकड़ों बच्चों ने सक्रिय होकर भाग लिया।
प्राचार्य टी.एन. शर्मा, वरीय शिक्षक दुलाल साह, सीसीए प्रभारी अरुण कुमार साह, हरेंद्र कुमार एवं काकोली हांसदा ने सभी प्रतिभागियों का हौसला अफजाई करते हुए हमेशा फिट रहने के कई टिप्स बताए। सीसीए प्रभारी ने बताया कि ये सभी प्रतियोगिता 30 दिसम्बर 2019 से 05 जनवरी 2020 तक कराए गए।
समापन समारोह के मौके पर हरेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह, चाँद आलम, प्रशांत कुमार, पीपी भारती, मुकेश कुमार, मनोज कुमार, बीरेंद्र कुमार, भरत कुमार, नरेन्द्र कुमार, विनय बनर्जी, जयदीप अधिकारी, काकोली हांसदा,सारिका कुमारी, बीरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, रंजीत कुमार, डीके सिंह, प्रिया कुमारी, अखिलेश्वर राय, वासुदेव टोपो आदि शिक्षक सहित सभी छात्र- छात्राएं मौजूद थे।



















































































































