नवादा टुडे डेस्क
आज नवादा समाहरणालय सभाकक्ष में आयुक्त मगध प्रमंडल गया की अध्यक्षता में अहर्ता तिथि 01-01-2020 के आधार पर निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई| साथ ही इसके व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया|
दुसरी तरफ 19 जनवरी 2020 को मानव श्रृंखला निर्माण के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की गई| मानव श्रृंखला के सफल अभियान हेतु आयुक्त महोदय द्वारा हस्ताक्षर अभियान का भी शुभारंभ किया गया|





















































































































