जिल के 1785 स्कूलों में बच्चों ने 19 जनवरी को बनने वाले मानव श्रृंखला का किया माॅक ड्रील

0
789

नवादा टुडे डेस्क

नवादा जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार चौधरी के आदेश पर जिले के सभी प्राइमरी,मिडिल एवं माध्यमिक स्कूलों में बच्चों द्वारा माॅक ड्रील किया गया। जल जीवन हरियाली,मद्य निषेद्य,बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन विषय पर 19 जनवरी को बनने वाले मानव श्रृंखला से पूर्व जिले के 1785 स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के नेतृत्व में माॅक ड्रील किया गया।

इस दौरान स्कूल के छात्र एक दूसरे का हाथ पकड़कर पंक्तिबद्ध होकर कतार में खड़े हुए और जल जीवन हरियाली समेत समाजिक कुरीतियों के विरूद्ध मानव श्रृंखला में भाग लेने का संकल्प लिया। नवादा के राजा विगहा मिर्जापुर,धेवधा,मेसकौर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पसाढ़ी,तेतरिया,बेलवान,बारत शिवगंज,रेपुरा सिरसा आदि विद्यालय के छात्रों ने मानव श्रृंखला के पूर्वाभ्यास में हिस्सा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here