नवादा टुडे डेस्क
काशीचक प्रखंड संसाधन केंद्र काशीचक में श्री अरविंदो सोसाइटी एवं बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वाधान में प्रखंड स्तरीय नवाचार प्रदर्शनी में शिक्षकों को रचनात्मक क्रियाकलापों को शिक्षण अधिगम सामग्री के माध्यम सहित विभिन्न प्रकार के नवाचार फाइलो के बारे में बताया गया। इस बावतमास्टर ट्रेनर सुजीत कुमार ने बताया कि काशीचक प्रखंड के विभिन्न विद्यालययों से 30 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाना था ।
उन्होंने बताया कि संस्था का रूपांतर प्रोग्राम शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार एक ऐसा मंच है जो शिक्षकों के बेहतर शिक्षण कार्य, गतिविधि को राज्य के अनेक शिक्षकर्मियों में साझा किया जाता है। प्रशिक्षण में बालिका शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, अभिनव शिक्षण संस्थान पर विस्तार से सुजीत कुमार द्वारा चर्चा किया गया और साथ ही 30 चनयित शिक्षकों को जिला में प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने के लिए तैयार किया गया। प्रशिक्षण में रूपेश रंजन, नूतन कुमारी, सुधा कुमारी, चंदन कुमार, कुमकुम कुमारी सहित अन्य मौजूद थे ।




















































































































