नवादा टुडे डेस्क
नवादा शहर के मिर्जापुर सूर्य मंदिर के समीप मॉडर्न रेजिडेंशियल स्कूल का 15 वा वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय के निदेशक रामचंद्र प्रसाद सोनी के पिता राजेश्वर प्रसाद ,समाजसेवी आरपी साहू , दिल्ली पब्लिक स्कूल के निदेशक शशि भूषण प्रसाद के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। वहीं इस दौरान विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने एक से बढ़कर एक देश भक्ति गीत ,नृत्य समेत कई अन्य सांस्कृतिक प्रोग्राम पेश किया।
सभा को संबोधित करते हुए निदेशक रामचंद्र प्रसाद सोनी ने कहा कि हमारे विद्यालय परिवार बच्चों की उज्जवल भविष्य के लिए कड़ी मेहनत करते हैं ताकि बच्चे आगे चलकर जिला का ही नहीं बल्कि देश का नाम रोशन कर सकें। जीवन ज्योति स्कूल के निदेशक सह समाजसेवी आरपी साहू ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे ही देश के भविष्य हैं हर माता-पिता अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दें तथा उन्हें सही समय पर विद्यालय भेजें और घर पर भी पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करें। मौके पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं समेत सैकड़ों की संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।
शहर के मिर्जापुर सूर्य मंदिर के समीप मॉडर्न रेजिडेंशियल स्कूल का 15 वा वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय के निदेशक रामचंद्र प्रसाद सोनी के पिता राजेश्वर प्रसाद ,समाजसेवी आरपी साहू , दिल्ली पब्लिक स्कूल के निदेशक शशि भूषण प्रसाद के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। वहीं इस दौरान विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने एक से बढ़कर एक देश भक्ति गीत ,नृत्य समेत कई अन्य सांस्कृतिक प्रोग्राम पेश किया।