लालू मोड़ ने महावरा को 4 विकेट से हरा कर जिता गोविंदपुर प्रीमियर लीग

0
688

नवादा टुडे डेस्क

गोविंदपुर तैलिक वैश्य इंटर विधालय के प्रांगण में आयोजित गोविंदपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को फाइनल मैच खेला गया। फाइनल में गोविंदपुर प्रखंड के महावरा टीम और रजौली के लालू मोड़ के टीम के बीच भिडंत हुई। टॉस महावरा टीम ने जीता और पहले बल्लेवाजी कर 16 ओवर में  174 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसमे महावरा के कप्तान नवनीत कुमार ने 7 छक्कों के मदद से शानदार 60 रन का योगदान दिया। इसके जवाब में लालू मोड़ की टीम ने 3 गेंद शेष रहते हुए 15.3 ओवर में 6 विकेट खोकर 175 रन बना कर मैच जीत कर जीपीएल कप अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में रवि कुमार का विशेष योगदान रहा।

उन्होंने शतकीय पारी खेलते हुए नाबाद 116 रन बनाए। शतकीय पारी में रवि ने 12 छक्का लगाया। इस खिलाड़ी की पारी से मैदान में सभी दर्शक ने तालियों से स्वागत किया। शतकवीर खिलाड़ी रवि कुमार को मैन ऑफ द मैच तथा मैन ऑफ दी सीरीज प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि अजीत यादव ने विजेता और उपविजेता टीम के कप्तान संतोष राणा और नवनीत कुमार को चमचमाती कप दिया और साथ मे विजेता टीम को पांच हजार रुपया तथा उपविजेता टीम को 3000 रुपया देकर सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here