इलेक्शन में बेहतर काम के लिए सम्मानित होंगें नवादा डीएम

0
905

नवादा टुडे डेस्क

नवादा 25 जनवरी को दसवां राष्ट्रीस मतदाता दिवस है। इस अवसर पर नवादा डीएम कौशल कुमार निर्वाचन विभाग से सम्मानित होंगे। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिन्हे राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए अनुशंसित किया गया था। उन्हें राज्य स्तरीय पुरस्कार में सम्मिलत किया जाना है। उक्त निर्देश के आलोक में राज्य स्तरीय चयन समिति ने नवादा डीएम का नाम स्टेट अवार्ड के लिए नामित किया है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास के पत्र के अनुसार मतदाता दिवस के मौके पर बेस्ट इलेक्ट्राॅल प्रैक्टिसेस अवार्ड के तहत राज्य के विभिन्न पदाधिकारियों समेत बीएलओ को सम्मानित किया जाना है। नवादा डीएम कौशल कुमार का चयन भी अवार्ड के लिए किया गया है। जानकारी के अनुसार सर्वोतकृष्ट कार्य करने वाले तीन जिला निर्वाचन पदाधिकारी में नवादा डीएम भी हैं। उनके सम्मानित होने की खबर से जिले वासियों समेत जिले के अधिकारियों,कर्मियों एवं मतदान केन्द्र स्तरीय पदाधिकारियों में खुशी की लहर है।

गौरतलब हो कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत नवादा जिले में 16 लाख 75 हजार 676 वोटर हैं। जिसमें 8 लाख 68 हजार 697 पुरूष एवं 8 लाख 4 हजाी 904 महिला वोटर्स हैं। इसमें थर्ड जेंडर की संख्या 75 है। नवादा जिला की सबसे बड़ी उपलब्धि शत प्रतिशत फोटोयुक्त वोटर कार्ड है। जनसंख्या के अनुपात में 56 फीसदी वोटर नवादा में हैं। जबकि महिलाओं का अनुपात वोटर लिस्ट में 927 है। पहले यह अनुपात 917 था लेकिन जिला पदाधिकारी के प्रयास ने सुधार हुआ है। वोटरों की दोहरी प्रविष्टिी का भी यहां निराकरण किया गया है जबकि इससे पहले नवादा में 32 हजार दोहरी प्रविष्टी थी।

जल संग्रहण को लेकर भी नवादा हुआ सम्मानित
नवादा जिलेवासियों के लिए यह पहला अवसर नहीं है। भारत निर्वाचन आयोग के सम्मान से पहले जल संग्रहण के लिए नवादा की टीम को सम्मानित किया गया था। मनरेगा के जरिए जलसंग्रहण की दिशा में अच्छे काम के लिए नवादा को सम्मानित किया गया। मनरेगा के योजनाओं के क्रियान्वयन कराने में नवादा जिला बिहार के अन्य सभी जिलों से अव्वल रहा है।

जिले की बेहतर उपलब्धि के कारण नवादा डीएम कौशल कुमार को सम्मानित किया गया है। जल जीवन हरियाली को लेकर नवादा में मुख्यमंत्री की आगमन की वजह से नवादा डीएम की जगह उपविकास आयुक्त दिल्ली गए जहां केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा उपविकास आयुक्त को सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here