डिप्टी सीएम ने खनवां में बायोगैस, बायो फर्टिलाईजर और एमीनो एसीड प्लांट का हुआ उदघाटन

0
731
खनवां में उदघाटन करते हुए डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी

नवादा टुडे डेस्क

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी ने चरखा के जरिए स्वरोजगार का सपना देखा था, एनडीए सरकार उसे साकार कर रही है। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी आज नवादा संसदीय क्षेत्र के सांसद आदर्श ग्राम खनवां में कई योजनाओं के उदघाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार केसरी डाॅ श्रीकृष्ण सिंह के सपनों को कांग्रेस पूरा नही कर पाई, लेकिन एनडीए सरकार उसे पूरा कर रही है। गांधीजी चरखा की ताकत को पहचाने थे, उसे आज गिरिराज सिंह जमीनी स्तर पर खनवां में आधी आबादी को ताकत देने का काम कर रहे हैं। इस मौके पर केन्द्रीय लघु सूक्ष्म और मध्यम उधम राज्यमंत्री गिरिराज सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।


उपमुख्यमंत्री ने किया कई योजनाओं का उदघाटन


उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सांसद आदर्श ग्राम योजना खनवां में बायोगैस संयंत्र, बायोगैस फर्टिलाइजर, एमीनो एसिड, आर्गेनिक गुड़ समेत कई प्लांटों का उद्घाटन किया। इन प्लांटों में निर्मित सभी उत्पाद गोबर ,गोमूत्र, नीरा और बेस्टेड बाल से तैयार होंगे। हरित खादी ग्रामोद्योग संस्थान के द्वारा लगाए गए इन संयंत्रों के उद्घाटन के बाद 400 घरों में पाइप लाईन से रसोई गैस की आपूर्ति की जाएगी। मोदी ने कहा कि अब गोबर और गोमूत्र के महत्व को किसान समझ पाएंगे।

पुलवामा में बहे खून के बूंद-बूंद का हिसाब होगा


डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि पुलवामा हमले में बहने वाले खून के बूंद-बूंद का हिसाब लिया जाएगा। बहने वाले आंसू का भी हिसाब होगा। जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं होगा। सेना को खूली छूट दे दी गई है। सेना पर सब को भरोसा रखना होगा। सबकुछ समय के अनुसार होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here