नवादा टुडे डेस्क
नवादा इस बार सुखाड़ इनपुट अनुदान लेने के लिए जिले के किसान खासे जागरूक दिख रहें हैं। इस बार पिछले साल की तुलना में करीब तीन गुना ज्यादा किसानों ने सुखाड़ अनुदान के लिए आवेदन दिया है। पिछले साल जिले के लगभग 64 हजार किसानों ने सुखाड़ अनुदान के लिए आवेदन दिया था लेकिन इस बार यह संख्या एक लाख 69 हजार रूपए पार कर गई है। जिले के कुल 1 लाख 69 हजार 259 किसानों ने आवेदन देकर सुखाड़ अनुदान मांगा है। आवेदन होने के बाद अब आवेदनों की जांच की जा रही है। बता दें कि लगातार दूसरे साल सरकार ने जिले के किसानों को सुखाड़ इंपुट अनुदान देने का ऐलान किया है।
इसके लिए 14 अक्टूबर से आवेदन शुरू हुआ । आवेदन के लिए पहले 20 नवंबर और फिर 30 नवंबर तक निर्धारित की गई थी। लेकिन लक्ष्य पूरा नहीं होने के चलते 10 दिसंबर तक आवेदन लिया गया। अब आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है और फिलहाल आवेदनों की जांच की जा रही है। कृषि समन्वयकों के स्पाॅट वेरिफिकेशन के बाद इसकी रिपोर्ट विभाग को भेजी जाएगी। इसके बाद अनुदान की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों की खातें में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
जिले में 291879 पंजीकृत किसान जिले में फिलहाल 291879 पंजीकृत किसान हैं। इनमें से अब तक 1 लाख 69 हजार 259 किसानों ने सूखाड़ इंपुट अनुदान के लिए आवेदन किया है। बता दें कि जिले में किसानों को लगातार दूसरी बार सुखाड़ की मार झेलनी पड़ रही है। औसत से कम बारिश होने के कारण जिले के किसानों के फसलों की उपज प्रभावित हुई है। कृषि अधिकारी ने बताया कि एक किसान को अधिकतम 2 हेक्टेयर तक के लिए मिलेगा सुखाड़ इनपुट का अनुदान मिलेगा। इससे जिले के किसानों को फायदा होगा। 6800 प्रति हेक्टेयर मिलेगा जिला कृषि पदाधिकारी अरविंद कुमार झा के अनुसार सुखाड़ कृषि इनपुट अनुदान असिंचित खेतों के लिए 6800 रुपए प्रति प्रति हेक्टेयर का अनुदान दिया जाएगा।
कृषि विभाग की इस घोषणा से किसानों में खुशी देखी जा रही है। आए आवेदनों पर गौर करें तो जिले के किसानों के 100 करोड़ से अधिक का अनुदान मिलने की उम्मीद है। हलांकि इनमें से कई हजार आवेदन रिजेक्ट भी होंगे क्योंकि कई ऐसे मामले सामने आए है जिसमें एक ही परिवार ने कई सदस्यों ने आवेदन कर दिया है। हो रहा भौतिक सत्यापन आए आवेदनों को जिला कृषि कार्यालय से प्रखंडों में भेजा जा रहा है। प्रखंडों में कृषि समन्वयक और सलाहकार आवेदनों की जांच कर रहें हैं।
इसके लिए कृषि कर्मचारी गांव में जाकर खेतों का भौतिक सत्यापन करेंगे। सत्यापन का काम शुरू भर दिया गया है। अगले कुछ दिनों में किसानों के खाते में पैसा जाना शुरू हो जाएगा। कहां हुआ कितना आवेदन अकबरपुर- 12945 गोविंदपुर- 4742 हिसुआ- 6856 काशीचक- 5427 कौआकोल- 31620 मेसकौर- 10882 नारदीगंज- 5951 नरहट- 8787 नवादा- 11632 पकरीबरावां- 23751 रजौली- 4421 रोह- 12629 सिरदला- 15995 वारिसलीगंज- 13592 कुल- 169259






















































































































