कादिरगंज क्रिकेट क्लब ने रोमांचक मुकाबले में बोल बम क्रिकेट क्लब को 2 विकेट से हराया

0
966

नवादा टुडे डेस्क

नवादा जिला क्रिकेट एसोसिएशन नवादा के द्वारा नवादा के कुंती नगर में कराए जा रहे जिला क्रिकेट लीग के आज के मैच में बोलबम क्रिकेट क्लब एवं कादिरगंज क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया सुबह कादिरगंज क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया । बोलबम क्रिकेट क्लब की टीम बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 213 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसमें सुरजीत ने 89 प्रिंस ने 30 एवं शूरवीर ने 20 रन बनाए ।

कादिरगंज क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में आकिब ने चार विकेट लिए ।जवाब में 214 रनों का पीछा करने उतरी कादिरगंज क्रिकेट क्लब की टीम ने 1 ओवर शेष रहते आठ विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। इसमें इरशाद 58 रोहित ने 33 पंकज 33 और अरबाज ने 32 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया इस प्रकार कादिर गंज क्रिकेट क्लब ने इस मैच को 2 विकेट से जीतकर अपने सफर की शुरुआत की बोलबम क्रिकेट क्लब की ओर से  सूर्यवीर चार विकेट लिए जबकि अमित मिश्रा ने दो विकेट झटके।

आज के मैच के अंपायर राजेश कुमार एवं अजय कुमार जबकि स्कोरर के रूप में सौरव मौजूद थे। मैच के दौरान जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनीष आनंद कोषाध्यक्ष यशवंत सिन्हा टूर्नामेंट कमेटी के संयोजक राजेश कुमार मुरारी, मीडिया प्रभारी मनीष गोविंद, राकेश रंजन, अविनाश कुमार, विकास कुमार आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here