नवादा टुडे डेस्क
नवादा नेशनल हाईवे पर इतनी भारी मात्रा में शराब बरामद हुई की शराब की गिनती करने में पुलिस के पसीने छूट गए। मामला नवादा शहर के बाईपास का है जहां नगर थाने की पुलिस ने दो वाहनों से शराब को बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने लगभग 200 से अधिक कार्टन शराब बरामद किया है। शराब की मात्रा इतनी ज्यादा थी कि नगर थाने में गिनती करने में काफी वक्त लग गए।
इतनी भारी मात्रा में शराब बरामद होने के बाद पुलिस के भी होश फाख्ता हो गए। सवाल उठता है कि एक तरफ सीमा पर शराब को पकड़ने के लिए नाकेबंदी की बात कही जाती है तो दूसरी तरफ बिहार झारखंड सीमा से करीब 30 किलोमीटर दूर तक शराब की बड़ी खेप कैसे पहुंच जाती है।
नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि बरामद शराब की गिनती की जा रही है। मामले में चार लोगो को गिरफ्तार किया गया है। एक पिकअप वैन और एक इनोवा कार भी जब्त किया है।एन





















































































































