नवादा टुडे डेस्क
रंजीत बहादुर-
नवादा के गोविंदपुर प्रखंड के बुधवारा निवासी रंजीत बहादुर की लिखी पटकथा पर पानीपत फिल्म बनी है। इसका निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया है। रंजीत ने पानीपत, चमेली, थ्री इडियट और फरारी की सवारी में भी उपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।
सौम्या-
सात सितंबर को नवादा जिले के वारिसलीगंज के बाली गांव निवासी राजनंदन शर्मा की बेटी सौम्या को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चांद पर चंद्रयान-2 के ऐतिहासिक लैंडिंग कार्यक्रम को देखने का मौका मिला।
इशान किशन-
नवादा के प्रसिद्ध चिकित्सक सावित्री शर्मा के पौत्र इशान किशन विकेटकीपर और बल्लेबाज हैं। वह झारखंड टीम के कप्तान हैं। इशान अंडर 19 टीम का इंडिया का कैप्टन रह चुका है। इशान किशन के नाम रणजी ट्राफी में रिकार्ड रन बनाने का ख्याति दर्ज है।























































































































