ठंड का कहर जारी तापमान 5 डिग्री तक पहुंचा

0
1062

नवादा टुडे डेस्क  

वारिसलीगंज प्रखंड क्षेत्र में लगभग एक सप्ताह से पड़ रही ठंड व शीतलहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। हर रोज बढ़ रही ठंड ने शुक्रवार व शनिवार सुबह का तापमान लगभग 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लगभग एक सप्ताह से हाड़ कपा देने वाली ठंड शुक्रवार और शनिवार को लगभग 12 बजे सूर्य निकलने के बाद लगभग 15 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में बढ़ोतरी हुई। लेकिन चार बजते बजते फिर तापमान गिरना शुरू हो गया।

तेज ठंड के कारण सर्दी से बचने के लिए गांव शहर वा टोली मोहल्ले में लोग दिनभर जगह-जगह अलाव जलाकर आग का मजा लेते देखे गए। तो सर्दी के कारण आम दिनों की भांति बाजार में लोगों की भीड़ देखी गई। एक सप्ताह से चल रहे हाड़ कपा देने वाली ठंड में कई युवा व वृद्ध की आकस्मिक मौत हो चुकी है। तो दर्जनों लोग व बच्चे ठंड की चपेट में आकर बीमार हो गए हैं। जिनकी इलाज सरकारी व निजी चिकित्सा केंद्रों पर की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here