शराब धंधे के खिलाफ जगी पब्लिक तो लड़खड़ाए माफियाओं के कदम, एक लाख से ज्यादा की शराब जब्त

0
655

नवादा टुडे डेस्क

    शराब धंधे के खिलाफ पुलिस भरे थकी -हारी नजर आ रही है लेकिन अब पब्लिक शराब माफियाओं को छोड़ने के मुड में नहीं है। पकरीबरावां में भी पब्लिक की सक्रियता देख शराब माफियाओं के कदम लड़खड़ा गए और दो शराब माफियाओं करीब एक लाख से ज्यादा की शराब और स्पिरिट बरामद कर लिया। घटना पकरीबरावां प्रखंड मुख्यालय स्थित जामा मस्जिद गली की है जहां शराब की डिलीवरी करने जा रहे दो शराब माफियाओं को पब्लिक ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। भारी मात्रा में शराब और शराब बनाने का सामान ले जा रहे दोनों धंधेबाजों की पहचान थाना क्षेत्र के पकरी के संतोष कुमार एवं राजेबीघा के राहुल कुमार के रूप में की गई है।

सूचना मिलते ही पकरीबरावां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शराब एवं स्पिरिट को जब्त कर लिया और शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी पुलिस जब्त कर लिया है। शराब कहां ले जाया जा रहा था इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने 180 एमएल के 47 बोतल विदेशी शराब एवं 300 एमएल का 75 बोतल स्पिरिट बरामद किया है।


हड़बड़ी में गिरे शराब धंधेबाजबताया जाता है कि दो युवक जामा मस्जिद गली में बाइक से शराब की खेप लेकर जा रहे थे। इसी दौरान मुहल्ले के लोगों की नजर पड़ी तो धंधेबाज तेजी से भागने लगा और इसी हड़बड़ी में बाइक समेत गिर गया। बस फिर क्या था स्थानीय लोगों ने दोनों को दबोच लिया। जांच-पड़ताल करने के दौरान बाइक पर से शराब की बड़ी खेप बरामद हो गई।

मुहल्ले में तीसरी बार पकड़ी गई शराब की खेपस्थानीय लोगों ने बताया कि शराब धंधेबाजों द्वारा अक्सर इस रास्ते से शराब ले जाया जाता है। यह तीसरी बार है, जब लोगों ने शराब की खेप पकड़कर पुलिस को सौंपा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं करने से शराब धंधेबाजों का मनोबल बढ़ा है। आए दिन रोज शराब की खेप की डिलिवरी की जा रही है। शहर के भीतर से ही शराब की खेप बरामद होने के बाद पुलिस गश्ती की पोल खुल रही है।


पहले भी बरामद हुई स्पिरिट

बता दें कि पकरीबरावां थाना क्षेत्र में इससे पहले भी हाल फिलहाल में कई बार स्पिरिट बरामद हुआ है। बीते दिनों राजेबीघा से 200 लीटर एवं पकरी के उस्मान मियां के घर से 150 लीटर स्पिरिट बरामद किया गया। इससे स्पष्ट होता है कि थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर शराब का निर्माण किया जा रहा है।
बख्शे नहीं जाएंगे धंधेबाजथानाध्यक्ष सरफराज इमाम ने बताया कि इस मामलें में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार दोनों युवकों को जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पकरीबरावां पुलिस सरकार की शराबबंदी कानून को सफल बनाने के लिए पूरी तरह तत्पर है। जहां कहीं भी शराब की सूचना मिलती है, पुलिस तत्काल कार्रवाई करती है। कहा शराबी व शराब धंधेबाज किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here