फुलवामा हमले का दिया जाएगा मुंहतोड़ जवाब: नरेंद्र मोदी

0
1041
नरेंद्र मोदी


नवादा टुडे डेस्क


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पाकिस्तान कभी अपने मंसूबे में कामयाब नही होगा, उन्हें इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। नरेंद्र मोदी ने कहा कि आतंकवादियों को कहना चाहता हूं कि वह बहुत बड़ी गलती कर चुके है। इसकी उन्हें बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। उनके सरपरस्तों को भी इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।


उन्होंने कहा कि इस हमले का पूरा देश मिलकर साथ दे रहा है। यही गूंज पूरी दुनिया में गंूजनी चााहिए। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश आर्थिक तबाही से गुजर रहा है। भारत को भी उस रास्ते पर लाना चाहता है। लेकिन भारत उसके मसूंबे कामयाब नही होने देगा।


मौदी ने कहा कि देश इसका मुहंतोड़ जवाब देगा। फौज को उन्हें पूरी ताकत दे दी गई है। मुझे भरोसा है। हमारी फौज इसमें कामयाब होगा। गौरतलब हो कि फुलवामा हमले के बाद पीएम नरेंद्र मोदी आज एक कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के लिए मर मिटनेवाला हर शहीद दो सपने के लिए जिंदगी लगाता है। पहले देश की सुरक्षा और देश की खुशहाली। हम संकल्प लेते हैं कि वीर शहीदों की कुर्बानी बेकार नही होने दी जाएगी। गौरतलब हो कि आतंकी हमले में 37 जवान शहीद हो गए हैं, कई घायल हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here