काला कानून वापस लेने तक जारी रहेगा राजद का आंदोलन विधायक

0
638

नवादा टुडे डेस्क

रजौली प्रदेश राजद नेता तेजस्वी यादव के आह्वान पर रजौली प्रखंड मुख्यालय में भी पीएम नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह का राजद कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया।राजद प्रखंड अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं द्वारा बजरंगबली चैक पर पुतला दहन किया गया।

पुतला दहन कार्यक्रम के मौके पर उपस्थित रजौली विधायक प्रकाशवीर ने कहा कि एनआरसी व सीएए काला कानून है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाए गए इस काला कानून से देश के आम लोग काफी त्रस्त हैं।

इस काला कानून को प्रधानमंत्री को वापस लेना होगा। काला कानून को वापस लेने तक राजद कार्यकर्ताओं द्वारा  आंदोलन किया जाएगा। मौके पर  प्रखंड महासचिव मुसाफिर पासी, नरेश चैधरी, मनोज कुमार, मिश्री यादव, रविन्द्र सिंह आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here