नवादा टुडे डेस्क
वारिसलीगंज पीएचसी में शनिवार को निःशुल्क अस्थायी आश्रय स्थल का उदघाटन नगर उपाध्यक्ष शम्भू प्रसाद के द्वारा किया गया। मौके पर नगर के कार्यपालक पदाधिकारी जयराम प्रसाद, जेई अरुण कुमार, कार्यालय सहायक कुमार सानू सचिन, टैक्स कलेक्टर उदय प्रसाद सिंह, वार्ड पार्षद विजय सिंह, रंजीत कुमार शाही, पूर्व वार्ड पार्षद संजय कुमार, अरुण प्रसाद, बाल्मीकि राउत, राकेश कुमार, रूपेश कुमार, सभापति सिंह, मुकुल कुमार, गोरे कुमार समेत नगर पंचायत एवं पीएचसी के कर्मचारी मौजूद थे।
मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी श्री प्रसाद ने कहा कि कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना तथा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत भीषण ठंड से बचाव के लिए पीएचसी में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीज के परिजनों को ले 24 घंटे अस्थायी आश्रय स्थल की निःशुल्क व्यवस्था किया गया है। आश्रय स्थल में वैसे लोग निःशुल्क रुक सकेंगे जिन्हें वारिसलीगंज बाजार में रुकने का कोई निश्चित स्थान नहीं है। खासकर पीएचसी में मरीजो के परिजन ही आश्रय ले सकेंगे।
आश्रय स्थल में ठहरने वाले लोगो के लिए लकड़ी का बेड जिसपर बिछावन, कम्बल, चादर, बिजली, पानी आदि की व्यवस्था नगर पंचायत द्वारा किया गया है। इससे पूर्व माफी गढ़ पर तिमंजिला स्थाई आश्रय स्थल का उदघाटन पांच दिनों पूर्व किया जा चुका है। जहाँ ठहरने वाले आगन्तुको को रहने के लिए 15 रुपया तथा रात्रि भोजन के लिए मात्र 30 रुपया भुगतान करना होगा। कहा गया कि उक्त स्थल पर सभी जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था नगर पंचायत द्वारा किया गया है। जो नियमित रूप से सालोभर संचालित होती रहेगी।


















































































































