नवादा टुडे डेस्क
हिसुआ नगर के नाला पर स्थित सामुदायिक भवन में चल रहे सरस्वती विद्या मंदिर के संस्कार पाठशाला में मंगलवार को समाजसेवी मसूदन चौधरी द्वारा दर्जनों बच्चों के बीच कॉपी, कलम, किताब, स्लेट सहित पठन-पाठन की सामग्री का वितरण किया गया। मसुधन चौधरी ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य है। और बैसे में अगर निस्वार्थ भाव से निःशुल्क किसी के द्वारा पढाने का काम किया जा रहा है तो हमारा भी कर्तव्य है कि समाज व वंचित परिवार के वैसे बच्चों के शिक्षा का अलख जागने मे सहायक बने।
उन्होंने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा करीब ढाई बर्षो से निःशुल्क पढाई व संस्कार बांटने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह केंद्र स्वामी विवेकानंद के सपनों को साकार कर रहा है।
कहा कि स्वामी जी का कहना था कि बच्चे विद्यालय नहीं जाते है तो विद्यालय को ही बच्चे तक जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज इस केंद्र के माध्यम से अंतिम पंक्ति के छात्रों के बीच किताब, कॉपी, पेंसिल व स्लेट बांट कर सकुन मिल रहा है। इस अबसर पर केंद् के 45 बच्चों को पाठ्य समाग्री वितरण किया गया। मौके पर केंद्र के आचार्य हरिनंदन प्रसाद मौजूद थे।























































































































